News and Events 2026










गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (GIA) द्वारा दिनांक 21.08.2026 को दोपहर 2:00 बजे से एसोसिएशन भवन में MSME इकाइयों हेतु “TReDS Awareness Workshop” का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का उद्देश्य MSME इकाइयों को TReDS के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ इसकी प्रक्रिया, उपयोगिता एवं लाभों से अवगत कराना है।
मुख्य अतिथिगण:-
- श्री विपुल अग्रवाल – महाप्रबंधक (MM)/ED, BHEL, भोपाल
- श्री जन्मेजय शर्मा – महाप्रबंधक (वित्त), BHEL, भोपाल
- श्री धर्मेंद्र सिंह – महाप्रबंधक (CMM & ASC), BHEL
- श्री पंकज कुमार झा – अपर महाप्रबंधक, CMM (MPIC & SDC), BHEL












आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कैंपस में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एम.पी.ई.वी,नगर निगम एवं स्ट्रीट लाइट कर्मचारी, जो ग्राउंड लेवल पर कार्य करते हैं, उनका सम्मान भी किया गया।




प्रेरणादायक एवं अनुभवात्मक वार्ता प्रेरणास्रोत: राजयोगिनी बी.के. डॉ. सुनीता दीदी
विषय: WORK-LIFE BALANCE “संतुलित जीवन, सुखी जीवन!” दिनांक 07/08/2026 सायं 4:30 बजे गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में आयोजित की गई।





Niryat Bandhu Seminar on Export Opportunities & Export Facilitation under District as Export Hub and FTA initiatives. Date: 28th July 2026, 04:00 pm at Govindpura Industries Association, Bhopal.








गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला व्यापार उद्योग केंद्र के साथ बैठक दिनांक 23/07/26 दोपहर 12 बजे एसोसिएशन भवन में आयोजित की गई।












चार दिवसीय Industrial Engineering Expo-2026 का आयोजन 10 से 13 जुलाई 2026 तक MSME Exhibition Centre, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, भोपाल में किया जा रहा है, जिसमें देशभर की अग्रणी औद्योगिक एवं इंजीनियरिंग कंपनियाँ अपनी नवीनतम मशीनरी, औद्योगिक तकनीकों, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, रोबोटिक्स एवं इंजीनियरिंग नवाचारों का प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रदर्शनी के तीसरे दिन, 12 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नवीनतम औद्योगिक तकनीकों, मशीनरी एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश में औद्योगिक विकास, तकनीकी उन्नयन, निवेश संवर्धन तथा एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी ने मुख्य अतिथि श्री विश्वास कैलाश सारंग जी को स्मृति-चिन्ह (Memento) भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के अनेक प्रतिनिधि, उद्यमी, प्रदर्शक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











10 जुलाई 2026 | Industrial Engineering Expo 2026
आज 10 जुलाई 2026 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल के कार्यपालक निदेशक (Executive Director) श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय जी ने Industrial Engineering Expo 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नवीनतम औद्योगिक तकनीकों, मशीनरी, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स एवं इंजीनियरिंग नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए इस प्रकार की औद्योगिक प्रदर्शनी को उद्योगों के तकनीकी उन्नयन, नवाचार एवं औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी ने मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय जी को स्मृति-चिन्ह (Memento) भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के अनेक प्रतिनिधि, उद्यमी एवं प्रदर्शक उपस्थित रहे।













चार दिवसीय Industrial Engineering Expo-2026 का आयोजन 10 से 13 जुलाई 2026 तक MSME Exhibition Centre, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, भोपाल में किया जा रहा है, जिसमें देशभर की अग्रणी औद्योगिक एवं इंजीनियरिंग कंपनियाँ अपनी नवीनतम तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।
Industrial Engineering Expo-2026 के दूसरे दिन 11 जुलाई 2026 कों मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नवीनतम औद्योगिक तकनीकों, मशीनरी, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, रोबोटिक्स एवं इंजीनियरिंग नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए प्रदेश में औद्योगिक विकास, तकनीकी उन्नयन तथा एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी ने मुख्य अतिथि मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन जी को स्मृति-चिन्ह (Memento) भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के अनेक प्रतिनिधि, उद्यमी, प्रदर्शक एवं गणमान्य उपस्थित रहे।









10 जुलाई 2026 | Industrial Engineering Expo 2026 आज 10 जुलाई 2026 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल के कार्यपालक निदेशक (Executive Director) श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय जी ने Industrial Engineering Expo 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नवीनतम औद्योगिक तकनीकों, मशीनरी, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स एवं इंजीनियरिंग नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए इस प्रकार की औद्योगिक प्रदर्शनी को उद्योगों के तकनीकी उन्नयन, नवाचार एवं औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी ने मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय जी को स्मृति-चिन्ह (Memento) भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के अनेक प्रतिनिधि, उद्यमी एवं प्रदर्शक उपस्थित रहे।


उद्योगों के विकास हेतु फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल की एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप जी के साथ चर्चा।
फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि मंडल ने आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को अध्यक्ष श्री हिमांशु खरे जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप जी से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री महोदय को उद्योगों को फायर एनओसी से छूट देने, निर्यातोन्मुखी ट्रांसपोर्ट सब्सिडी आदि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन किया।
फायर एनओसी पर चर्चा –
माननीय मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही फायर एक्ट के पास होने पर फैक्ट्री लायसेंस के अन्तर्गत आने वाले उद्योगों को छूट दी जाएगी तथा जो इसमें शामिल नहीं हो पा रहे है उनके लिए प्रकिया को सरल किया जाएगा।
निर्यातोन्मुखी सब्सिडी –
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार उद्योगों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट सब्सिडी योजना निर्यातकों की मांग पर प्रारंभ की गई थी ताकि उनकी परिवहन लागत कम हो सके और वे वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकें। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में इस योजना का अपेक्षित उपयोग नहीं हो रहा है तथा इसके अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हेतु फेडरेशन शासन की सहायता करें। इसके साथ ही मंत्री जी ने अधिकाधिक निर्यातकों एवं उद्योगों से इस योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।
प्रतिवर्ष दो अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में सहभागिता हेतु किया गया अनुरोध –
फेडरेशन ने सुझाव दिया कि प्रदेश के निर्यातकों को प्रतिवर्ष उनकी आवश्यकता एवं पसंद के अनुसार दो अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाए तथा इस पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जाए। इस पर मंत्री श्री काश्यप ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष श्री हिमांशु खरे, संयुक्त अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार पोरवाल, डॉ. आर.एस. गोस्वामी, श्री अशोक आनंद, श्री विजय गौर, श्री मदनलाल गुर्जर, श्री प्रवीण आचार्य, डॉ. सुरेन्द्र सिंह एवं श्री राजेश हिरवे शामिल थे।








गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं भारतीय मीडिया एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिनांक 22 से 24 मई 2026 तक “3rd Edition India Industrial Machinery & Tools Expo–2026” तथा “Bharat SOLAR & EV Expo–2026” का आयोजन गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एम.एस.एम.ई. एग्जीबिशन सेंटर, भोपाल में किया जा रहा है।
आज उक्त Expo–2026 के द्वितीय दिवस पर मध्यप्रदेश शासन के माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।
माननीय मंत्री जी ने प्रदर्शनी में लगी विभिन्न औद्योगिक, मशीनरी, सोलर एवं ईवी सेक्टर की स्टॉलों का अवलोकन किया तथा प्रदर्शकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से तकनीकी नवाचार, उत्पादन क्षमता एवं आधुनिक मशीनरी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं तकनीकी उन्नयन के लिए इस प्रकार के आयोजनों को अत्यंत उपयोगी बताया।
इस आयोजन का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री जी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के औद्योगिक विकास के विजन को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश में निवेश, तकनीकी विकास एवं रोजगार की संभावनाओं को और अधिक सशक्त करना है।










गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं भारतीय मीडिया एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिनांक 22 से 24 मई 2026 तक आयोजित “3rd Edition India Industrial Machinery & Tools Expo–2026” तथा “Bharat SOLAR & EV Expo–2026” का सफल आयोजन गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एम.एस.एम.ई. एग्जीबिशन सेंटर, भोपाल में संपन्न हुआ।
आज एक्सपो-2026 के तृतीय दिवस पर मध्यप्रदेश शासन के उद्योग आयुक्त एवं प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम, श्री दिलीप कुमार जी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर आधुनिक औद्योगिक मशीनरी, नवीन तकनीकों तथा सोलर एवं ईवी सेक्टर से जुड़े उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सहभागी उद्योग प्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री गोविंद गोयल जी, प्रेसिडेंट, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, श्री सतेन्द्र जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मुख्य आतिथ्य में समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी ने बताया कि यह एक्सपो प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाला मंच साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय उद्योगों को देशभर की नवीनतम तकनीकों, मशीनरी एवं निवेश संभावनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह आयोजन “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त करते हुए मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश, तकनीकी नवाचार एवं रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।









भारत सरकार की सब्सिडी योजनाओं के अंतर्गत गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं भारतीय मीडिया एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिनांक 22 से 24 मई 2026 तक “3rd Edition India Industrial Machinery & Tools Expo–2026” तथा “Bharat SOLAR & EV Expo-2026” का आयोजन गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एम.एस.एम.ई. एग्जिबिशन सेंटर, भोपाल में किया जा रहा है, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
आज दिनांक 22.05.2026 को उक्त Expo-2026 का शुभारंभ माननीय श्री विश्वास कैलाश सारंग, कैबिनेट मंत्री, सहकारिता विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया।


MSME Cluster Meet orgnised by Canara Bank on 20.05.2026, 4:30 PM at GIA Convention Centre, Bhopal


गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत समस्या के निराकरण हेतु दिनांक 20.05.2026 को सायं 4 बजे MPEB अधिकारीगण एवं एसोसिएशन पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।







जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक मा. कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 12.05.2026 को शायं 5 बजे एसोसिएशन भवन में आयोजित की गई। बैठक उपरांत कलेक्टर महोदय एम.एस.एम.ई एग्जीबिशन सेंटर एवं जिया बैडमिंटन कोर्ट का भी भ्रमण किया गया।



दिनांक 15.04.2026 को प्रातः 11:30 बजे जिया भवन में जीआईए एवं डीआईसी पदाधिकारियों के साथ गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई।


Industry – Academia Meet 2026 organized by People’s University on 04-04-2026, 11.30 AM at Board Room Gia Bhopal





दिनांक 17.03.2026 को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (GIA) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय महापौर महोदया से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं व्यवस्थाओं के सुधार के संबंध में एक ज्ञापन भी माननीय महापौर महोदया को सौंपा गया।
महापौर महोदया द्वारा ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।






State-Level Consultation on Strengthening Youth Education-to-Employment. Pathways – Madhya Pradesh on 13 March 2026 at Global Skills Park – Bhopal


दिनांक 25/02/26 को IEEMA द्वारा आयोजित Buildelec Compelec एग्जिबिशन मुंबई में आयोजित किया गया, इस एग्जिबिशन में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल पर बी एच.एल.ई. डायरेक्टर श्री रामनाथन जी पधारे एवं गोविंदपुरा इंडस्ट्रिज एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गौङ एवं उनकी टीम के साथ सौजन्य भेंट की एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
स्टॉल लगाने का उद्देश्य गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नवीन बिज़नेस गतिविधियां उपलब्ध कराना है।



दिनांक 21.02.26 को माननीय महापौर श्रीमती मालती राय जी एसोसिएशन पधारी एवं गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल से समस्याओं पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया।






MSME MEGA CREDIT OUTREACH Programme Orgnized by Central Bank of India on 07/02/2026, 3:00 PM at GIA Complex.










Indian Post Office program on 06/02/2026, 3: PM at GIA Complex































GIA Family Picnic on 26/01/2026 at Radha ri Dhani, Sehore Road, Bhopal




Meeting with MPMKVVCL on 09/01/2026, 3: PM at GIA Complex.Reg. installing of PQ Meters to all HT consumer.