News and Events 2025






गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं












गोविन्दपुरा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के Annual Sport Events दिनांक 9 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक एसोसिएशन कैंपस में आयोजित किए गए, जिसमें कैरम,टेबल टेनिस, स्नूकर, बैडमिंटन एवं बॉक्स क्रिकेट की प्रतियोगिताए सम्पन्न हुई।
इन सभी विजेताओं के प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन जिया फैमिली पिकनिक दिनांक 26 जनवरी 2025 को किए जाएंगे, जिसमें आप सभी जिया मेंबर्स सादर आमंत्रित हैं।














गोविन्दपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का पारिवारिक मिलन समारोह दिनांक 26 जनवरी 2025 को ईको केरवा टूरिज्म सेंटर में आयोजित किया गया।







गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव दिनांक 12 अप्रैल 2025 को शान्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए।
इस चुनाव में प्रगतिशील पैनल रिकॉर्ड बहुमत से विजयी रहा। एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार किसी पैनल ने इतने बड़े बहुमत को प्राप्त किया है।
प्रगतिशील पैनल से सभी कैंडिडेट्स जीते है ।
- विजय गौड़ अध्यक्ष (342 मत)
- मदन लाल गुर्जर उपाध्यक्ष (330 मत)
- योगेश गोयल सचिव (322 मत)
- राछपाल सिंह जी सह सचिव (325 मत)
- श्री सुनील कुमार खाब्या, कोषाध्यक्ष (321 मत)
कार्यकारिणी सदस्य
- अभिमन्यु चोपड़ा (268)
- अंकुर गुप्ता (321)
- हबीब हुसैन (300)
- जगदीश ममतानी (235)
- कंवर जीत सिंह(277)
- पंकज बिन्द्रा (310)
- रविंदर शर्मा(262)



MSME Mega Outreach Program organized by Union Bank on 28/04/2025, 3:00 PM at GIA Complex.





दिनांक 01/05/2025 को गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के संबंध में मा. मंत्री जी श्री विश्वास कैलास सारंग जी से सौजन्य भेंट की गई। इस अवसर पर मा. विश्वास कैलाश सारंग द्वारा विजय गौड़ जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत पर माला पहनाकर सभी GIA कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।



































2nd India Industrial Engineering Expo 14, 15 and 16 May, 2025, Bhopal (M.P)
M.E.M.S Exhibition Center, Association Complex, Industrial Arear, Govindpura, Bhopal (M.P)












तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2025 के द्वितीय संस्करण के तीसरे दिन (दिनांक 16/05/2025) के कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री विधायक भगवान दास सबनानी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया एवं कार्यक्रम के समापन सत्र व में संघ के वरिष्ठ प्रचारक ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीश जी मध्य प्रदेश के युवा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी व अन्य की गरिमय उपस्थिति में संपन्न हुआ










जिया इलेक्शन (2025-27) में विजयी टीम के सदस्यों को सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन का प्रोग्राम दिनांक 24/05/2025 को सायं 4.00 बजे एसोसिएशन भवन में आयोजित किया ।







दिनांक 05/06/2025 को INVOICEMART एवं गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा TReDS पर 3 बजे एसोसिएशन भवन मे वर्कशाप आयोजित की गई जिसमें भुगतान संबंधी समस्याओं के निराकरण योजना पर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर BHEL श्री पंकज कुमार झा (AGM (MPIC&SDC), BHEL Bhopal), श्रीमती मीनाक्षी सिंह, (Dy. Manager (CMM-SDC), BHEL Bhopal, श्री संजीव श्रीवास (GM – INVOICEMART) GIA से श्री विजय गौड़, अध्यक्ष, श्री मदनलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष, श्री योगेश गोयल,सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं उद्योगपति बंधु इस वर्कशाप में उपस्थित हुए।








दिनांक 16/06/2025 को आदरणीय श्री कैलाश मानेकर जी dy. Director पदोन्नति के साथ उद्योग विभाग संभालेंगे, इसके साथ ही श्री आई एच खान जी GM Head Office एवं श्री सतेंद्र जी जिला व्यापार उद्योग केंद्र के कार्यालय प्रमुख पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी एवं उनकी टीम द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।







गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उद्योगों के हितों के साथ-साथ सामाजिक कार्य एवं खेल गतिविधियों के लिए भी प्रतिबद्ध है इसी कड़ी में हमारी एसोसिएशन द्वारा 78 मध्यप्रदेश स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक जिया प्रांगण में किया जा रहा है, प्रतियोगिता उद्घाटन मा. मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी, खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता विभाग मध्यप्रदेश शासन के कर कमलों से आज दिनांक 12/08/2025 को शायं 6 बजे किया गया।










गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के प्रांगण में प्रतिवर्ष की भाति 15-August-2025 स्वतंत्रता दिवस हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया साथ ही गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र को हर घर तिरंगा थीम में सजाया गया, इस अवसर पर प्रतिभावान बच्चो को सम्मानित भी किया गया |

“MSME Awareness & Financial Enablement Event” organizing by QistonPe on 12/09/2025, 3:00 PM at GIA Complex










“Skill Development Workshop” organizing by MP Laghu Udyog Nigam Ltd on 20/09/2025, 3:00 PM at GIA Complex,


दिनांक 24/09/2025 को GIA प्रतिनिधिमंडल हमारे अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी के नेतृत्व में मा.उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार जी के ऑफिस मे सौजन्य भेंट की एवं क्षेत्र की खराब सड़कों को सी.सी रोड बनाने हेतु ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर श्रीफल और शाॅल से आयुक्त महोदय को सम्मानित भी किया।






हमारे क्षेत्र के बी.एच.ई.एल वेंडरों को नवीन बी.एच.ई.एल सप्लाई प्रणाली में जो दिक्कतें आ रही हैं उसके समाधान हेतु एसोसिएशन के प्रयास से बीएचईएल की SDX & Purchase टीम के साथ दिनांक 26/09/2025 (को 2.30 बजे एसोसिएशन भवन में बैठक आयोजित की गई , इस बैठक में नवीन प्रणाली की पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।


गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाईयों के कर्मचारियों की गुणवत्ता एवं कार्यशैली बढ़ाने हेतु मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन दिनांक 04/10/2025 को 3 बजे जिया भवन में किया गया।




दिनांक 04/10/2025 को गोविंदपुरा आद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी, प्रभारी श्री पवन सैन जी को GIA द्वारा सम्मानित किया गया |












Cluster Level Workshop Organized by DFO, MSME Indore on 24/10/2025, 3:00 PM at GIA Complex.

दिनांक 26/10/2025 को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन जी से सौजन्य भेंट की एवं दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। साथ ही गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में आने हेतु आमंत्रित भी किया गया, जिसे संस्कृति जैन मैडम ने स्वीकार किया।
हमेशा की तरह इस बार भी GIA के सहयोग से प्लेबैक सिंगर सुदेश भोसले की अमिताभ बच्चन नाइट का सफल आयोजन हुआ जिसमें मुझे भी सुदेश जी के साथ मंच साझा करने के अवसर मिला जिसके लिए में gia के सभी पदाधिकारियों ,सदस्यों एवं विशेष रूप से अध्यक्ष महोदय माननीय विजय गौड़ जी का धन्यवाद करता हूं कृपया मेरे youtube chenal ko subscribe करें song अच्छा लगे तो comment n like भी कर सकते। है आप सभी का आभार धन्यवाद

























जिया -दीवाली मिलन समारोह दिनांक 08 नवंबर 2025 होटल अवध पैलेस में आयोजित किया गया












Fed Expo-2025 21, 22 & 23 Nov-2025 at MSME Exhibition Centre, Govindpura Industrial Area, Bhopal

















Fed Expo-2025 may be ending, but the ideas and connections we built today are just the beginning. Thank you for being part of it!
(Fed Expo- 21, 22 & 23 Nov-2025 at MSME Exhibition Centre, Govindpura Industrial Area, Bhopal.)






GST Workshop on 26/11/2025, 3:30 PM at GIA Complex. Expert clarified key GST concepts, updates and practical compliance tips.





भारत सरकार द्वारा घोषित श्रम संहिताओं पर चर्चा दिनांक:13/12/2025, 3:30 बजे से एसोसिएशन कार्यालय, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र,भोपाल।








औद्योगिक क्षेत्र सड़क निर्माण – भूमि पूजन
आज दिनांक 23/12/2025 को औद्योगिक क्षेत्र में बीयर फैक्ट्री से एम.पी.एल चौराहे तक की RCC सड़क का भूमि पूजन हमारे वरिष्ठ सदस्य श्री राजेश खरे जी एवं श्री आर एस गोस्वामी जी के कर-कमलों से किया गया , इस अवसर पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (GIA) के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी,उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर जी, सचिव श्री योगेश गोयल जी, सहसचिव रछपाल सिंह जी कोषाध्यक्ष श्री सुनील कु.खाव्या जी, सम्बंधित अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
यह निर्माण हमारे अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी एवं उनकी टीम सतत प्रयासों का परिचायक है।
इस पावन अवसर पर हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो तथा इसका लाभ औद्योगिक क्षेत्र एवं आम नागरिकों को प्राप्त हो।










दिनांक 26/12/2025 को CIAE, नवी बाग में आयोजित 10th International Agri & Horti Expo- 25 व Growing Madhya Pardesh Event का उद्घाटन श्री हेमंत खंडेलवाल, माननीय प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी व श्री विश्वास सारंग जी, माननीय मंत्री सहकारिता एवं खेल युवा कल्याण द्वारा किया गया।जिसमे मुख्य रूप से श्री विजय गौड़ जी, अध्यक्ष गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, श्री मदनलाल गुर्जर जी उपाध्यक्ष, श्री बिल्लू भैया, सहसचिव, श्री रविंद्र शर्मा जी कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गरिमामयी उपस्थिति के साथ देश की सेकड़ो कंपनियों ने अपने स्टाल लगाये और हजारों किसानो ने आयोजन में शिरकत की, आयोजन भारती मीडिया एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया और साथ ही गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिशन व कृषि विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा इस आयोजन में सहयोग किया गया ।









GIA-Annual General Meeting on 27/12/2025, 3:30PM at GIA Complex.