News and Events 2023








भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया खेलो यूथ गेम्स मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जा रहे हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रमोशन हेतु गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भोपाल द्वारा जागरूक रैली का आयोजन दिनांक 28/01/2023 को मिनाल मॉल से गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जागरूक रैली निकाली गई, इसमें सेमरा नवीन हाई स्कूल के बच्चो ने भाग लिया साथ ही श्री कैलाश मानेकर जी महाप्रबंधक डी.आई.सी, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सचिव विजय गौड़, कोषाध्यक्ष एस के खाब्या जी और जिया के मेंबर्स, स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित हुए।
अंत में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में रैली का समापन किया गया उसके बाद राष्ट्रगान एसोसिएशन भवन हुआ , उसके बाद बच्चों को सल्पाहार प्रदान कर साथियों को रैली में शामिल होने हेतु धन्यवाद दिया गया।
आदर सहित धन्यवाद !
विजय गौड़
सचिव, जिया





गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन स्पोर्ट्स क्लब बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ माननीय विश्वास कैलाश सारंग जी मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मध्यप्रदेश शासन के कर कमलों से दिनांक 4 मार्च 2023 शाम 5:00 बजे संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वार्ड 70 के पार्षद श्री अशोक वाणी जी, श्री कैलाश मानेकर जी महाप्रबंधक डीआईसी, एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री मदनलाल गुर्जर जी, सचिव श्री विजय गौड़ जी,जिया सदस्यगण एवं गणमान्य उपस्थिती में संपन्न हुआ।
आदर सहित धन्यवाद।
विजय गौड़
सचिव, जिया








प्रिय साथियों,
सादर नमस्कार,
आप सभी को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि 26 से 28 मई 2023 को गोविंदपुरा औद्योगिक एसोसिएशन कैंपस के प्रदर्शनी हॉल में एक राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है
प्रदर्शनी (India industrial engineering expo) का आयोजन GIA के सहयोग से Bharti media and events private limited द्वारा किया जा रहा है जिसमें पूरे मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों से भी औद्योगिक तकनीकी पर आधारित बड़ी संख्या में स्टाल लगेंगे और उद्योग जगत के लोग भाग लेंगे l
आप सभी से निवेदन है कि इस प्रदर्शनी को सफल बनाने और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अपना स्टॉल जल्द से जल्द बुक करा कर लाभ उठाएं l
नोट- प्रदर्शनी में एमएसएमआई मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्टॉल लगाने पर 80% से 100% तक सब्सिडी दी जा रही है जिसका लाभ 15 मई 2023 तक ही मिल सकेगा l




गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा गोविंदपुरा स्तिथ एमएसएमई एग्जीबिशन सेंटर में दिनांक 26, 27 एवं 28 मई 2023 को India Industrial Engineering Expo 2023 का आयोजन किया गया है ।
दिनांक 27/05/2023 को एग्जीबिशन के दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर जी इस Expo में पधारी, उन्होंने Expo में लगी सभी स्टॉल का भ्रमण किया, इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शिरोमणि शर्मा जी श्री शैलेंद्र शर्मा की अध्यक्ष रोजगार निर्माण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन एसोसिएशन से अध्यक्ष विजय गौड़ जी, उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर जी सचिव नंदलाल गुप्ता जी, सह सचिव नीरज शर्मा जी,कोषाध्यक्ष एस के खाब्या जी, एसोसिएशन सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए।
गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा Expo 2023 का स्मृति चिन्ह विधायिका महोदया श्रीमती कृष्णा गौर जी एवं वार्ड 65 श्रीमती शिरोमणि शर्मा जी को सौजन्य भेंट स्वरूप दिया गया। यह एग्जीबिशन भारत के सबसे बड़े एग्जीबिशन में से एक है इसमें भारत की एमएसएमई इकाइयां भाग ले ले रही है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाना एवं क्षेत्र में रोजगार का सृजन करना है।





गोविंदपुरा एमएसएमई एग्जिबिशन सेंटर जिसकी लागत लगभग 4.56 करोड़ है, जिसका उद्घाटन माननीय ओमप्रकाश सकलेचा जी,मंत्री सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के कर कमलों से दिनांक 23/05/2023, दोपहर 3.30 बजे संपन्न हुआ।
इस अवसर पर एमएसएमई सचिव माननीय श्री पी नरहरि जी, क्षेत्रीय पार्षद माननीय श्रीमती शिरोमणि शर्मा जी, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र, जिया संरक्षक श्री सी ई फर्नांडिस जी, जिया अध्यक्ष श्री विजय गौड़, उपाध्यक्ष श्री मदन लाल गुर्जर सचिव श्री नंदलाल गुप्ता जी, जिया साथी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।
एग्जिबिशन सेंटर स्थापित होने से औद्यौगिक क्षेत्र गोविंदपुरा की स्थानीय इकाइयों के साथ-साथ प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की इकाइयों को अपने उत्पादन को सामूहिक रूप से एग्जीबिशन के माध्यम से प्रदर्शित कर अपने व्यापार को उच्च स्तर पर ले जाने में सहायता प्राप्त होगी।
आदर सही धन्यवाद।
विजय गौड़
अध्यक्ष, जिया





आज दिनांक 05/10/2023 को माननीय सचिव, एमएसएमई, भारत सरकार श्री एस सी एल दास जी गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण एवं एमएसएमई पॉलिसी की समीक्षा हेतु एसोसिएशन भवन में बैठक आयोजित की गई ।
इस बैठक में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी द्वारा क्षेत्र की मूलभुत समस्याओं से अवगत कराया साथ ही एमएसएमई पॉलिसी में 45 दिन भुगतान संबंधी पॉलिसी में अमेंडमेंट हेतु आग्रह किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश एमएसएमई सचिव श्री पी. नरहरि जी उपस्थित रहे साथ ही महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र श्री कैलाश मानेकर जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र से जिया अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी, उपाध्यक्ष श्री मदनलाल गुर्जर जी, कोषाध्यक्ष सुनील खाब्या जी, कार्यकारिणी सदस्य एवं गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति उपस्थित हुए।
गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह से सचिव श्री एस सी एल दास जी को सम्मानित किया गया।




आज दिनांक : 09/10/2023 को सुबह 11:00 बजे माननीय मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं गैस राहत श्री विश्वास कैलाश सारंग जी के कर कमलों से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट का भूमी पूजन किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 1.68 करोड़ है।
इस अवसर पर MMC संसद सदस्य श्री अशोक वाणी जी, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी, उपाध्यक्ष श्री मदनलाल गुर्जर जी कोषाध्यक्ष श्री सुनील खाब्या जी एवं गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति उपस्थित हुए साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।
विशिष्ट अथिति के रूप में क्षेत्रीय विधायका श्रीमती कृष्णा गौर जी आमंत्रित थी परंतु व्यस्त कार्यक्रम के चलते उपस्थित नहीं हो पाई।






Seminar “Intellectual Property Management: Patenting for Industrial Growth” organizing by Indian Institution of Industrial Engineering-IIIE (Bhopal Chapter) on 04/11/2023, 3:00 PM at GIA Complex.






Motivational Talk on Work -Life Balance
organized by Brahmakumaris, Kolar,Bhopal on 20/11/2023, 4:00 PM at GIA Complex.
Speaker: Shri EV Gireesh, International Motivational speaker, Mumbai.







गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का दिवाली मिलन प्रोग्राम दिनांक 24 नवंबर 2023 को होटल अवध पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों ने भाग लिया।




गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप दिनांक 6 दिसंबर से 11 दिसंबर 2023 तक GIA बैडमिंटन कोर्ट में खेली जा रही है,
इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियो का हौसला बढ़ाने हमारे क्षेत्र के पार्षद:-
1. श्रीमती श्रोमाणि शर्मा जी
2. श्री मनोज विश्वकर्मा
3. श्री अशोक वाणी जी(संसद सदस्य)
हमारे क्षेत्र के थाना प्रभारी (TI)
अयोध्या नगर, थाना
आज 08 दिसंबर 2023 शायं 5 बजे जिया बैडमिंटन कोर्ट में पधारें,