News and Events 2024









दिनांक 16/01/2024 को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भोपाल एवं सहयोगी रोटरी क्लब ईस्ट भोपाल द्वारा प्रोजेक्ट आसरा के तहत दिव्यांग की सहायता हेतु उन्हें व्हीलचेयर वितरित की गई, यह कार्यक्रम गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागृह में आयोजित किया गया ।
रोटरी क्लब ईस्ट भोपाल के साथ सहयोगी संस्था प्रेरणा सेवा ट्रस्ट, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और लायंस क्लब भोपाल बी.एच.ई.एल का सहयोग प्राप्त हुआ।
मानव सेवा के समर्पित ऐसे समाज सेवी कार्य समय-समय पर किए जाते हैं, इसी कड़ी में दिव्यांग व्यक्तियों को व्हील चेयर्स वितरित की गई।




आज दिनांक 11/05/2024 सुबह 11 बजे से गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा मानव सेवा में गोविंदपुरा मैन गेट पर शरबत वितरण किया गया।
इस अवसर पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी, उपाध्यक्ष श्री मदनलाल गुर्जर जी, सह सचिव श्री रछपाल सिंह जी कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र शर्मा जी, अंकुर गुप्ता जी, एवं क्षेत्र के उद्योगपति किशोर भीरूद जी, सुदीप्ता गुहा जी एवं एसोसिएशन स्टाफ द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।
गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इस तरह के विभिन्न मानव सेवी कार्यक्रम आयोजित करती रहती है इसी कड़ी में भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।





विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यशाला दिनांक 12 जून 2024 को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागृह में आयोजित की गई |







आज दिनांक 04 जुलाई 2024, शायं 4 बजे एसोसिएशन भवन में लघु उद्योग निगम के माध्यम से नवीन उत्पादों का व्यवसाय किए जाने के संबंध में माननीय नवनीत कोठारी जी (IAS) सचिव, एम.एस.एम.ई एवं प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद श्री नवनीत कोठारी जी द्वारा एमएसएमई एग्जिबिशन सेंटर का भ्रमण किया और वृक्षारोपण भी किया गया।
अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी द्वारा स्मृति चिन्ह, सचिव महोदय को दिया गया।







आज दिनांक 6 जुलाई 2024 हरियाली महोत्सव पर माननीय विश्वास कैलाश सारंग जी मंत्री, सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन, वार्ड 65 पार्षद श्रीमती शिरोमणि शर्मा, श्री गिरीश शर्मा जी, महाप्रबंधक DIC श्री कैलाश मानकर जी, एसोसिएशन (GIA) के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी, उद्योगपति एवं अन्य गणमान्य उपस्थिति में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।






प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत माननीय जिला न्यायाधीश श्री जैनुल आब्दीन जी, श्री लोकेश तारन जी और श्री द्विवेदी जी द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2024 को शाम अपने 5:30 बजे गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी, जिया कार्यकारिणी सदस्य उद्योगपति बंधु एवं अन्य गणमान्य उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।









“एक पेड़ माँ के नाम” विशेष अभियान के तहत माननीय एस डी एम गोविंदपुरा श्री रवीश श्रीवास्तव जी द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2024 को शाम 4:30 बजे गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला व्यापर एवं उद्योग केंद्र से श्री सतेंद्र जी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी जिया कार्यकारिणी सदस्य उद्योगपति बंधु एवं अन्य गणमान्य उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया ।
अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी द्वारा एस डी एम साहब को स्मृति चिन्ह और शॉल सम्मान स्वरुप भेंट किया गया ।








गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस 15-08-2024 हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया ।
जय हिंद, जय भारत






स्वच्छता पखवाड़ा अभियान पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में झाड़ू लगाने का कार्य, कचरा उठाने एवं स्वच्छता से संबंधित सारे कार्य किए गए, यह अभियान गोविंदपुरा मैन गेट से प्रारंभ किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी, उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर की, सचिव योगेश गोयल जी, सह सचिव रछपाल सिंह जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री पंकज बिंद्रा जी, श्री रविंद्र शर्मा जी,अंकुर गुप्ता जी, श्री डी जॉर्ज, श्री के एस नंदा जी, उद्योगपति बंधु एवं अन्य गणमान्य इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी के आग्रह पर पार्षद वार्ड – 65 श्रीमती शिरोमणि शर्मा जी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री कैलाश मानेकर जी, विभाग अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य शामिल हुए।
अंत में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा सभी को दोपहर का भोजन कराया गया एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया।






सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की RAMP योजना के प्रशिक्षण जागरूक कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.30 बजे से एसोसिएशन भवन में किया जा रहा है, अवलोकनार्थ एजेंडा संलग्न हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार की ZED, LEAN IPR और TReDs योजनाओं के संबंध प्रशिक्षण दिया, इन योजनाओं के माध्यम से हमारी MSME इकाइया भारत सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पाएंगी।





दिनांक 16/10/2024 गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में Small Industries Development Bank of India (SIDBI) द्वारा MSME CLUSTER OUTREACH प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के माध्यम से SIDBI द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओ से अवगत कराया।
इसके उपरांत गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भोपाल एवं SIDBI के मध्य CLUSTER FINANCING MODEL AS PILOT IN MP पर MOU साइन किया गया।
इस प्रोग्राम में श्री के.पी. गोपीकृष्णा,जनरल मैनेजर SIDBI HO, श्री चंद्रमोहन, DGM, SIDBI भोपाल श्री पंकज दुबे JOINT DIRECTOR, MSME, श्री आई.एच.खान महाप्रबंधक, DIC गोविंदपुरा एसोसिएशन अध्यक्ष श्री विजय गौड़ जी, उपाध्यक्ष श्री मदनलाल गुर्जर, सचिव श्री योगेश गोयल, सह सचिव श्री रछपाल सिंह जी, जिया कार्यकारिणी सदस्य, उद्योगपति बंधु अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।








गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का दीवाली मिलन समारोह दिनांक 20 नवंबर 2024 को होटल अवध पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति बन्धु, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारीकरण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।